Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ईआरसीपी कार्यालय में किए 46 जल संसाधन विभाग के अभियंताओं और कार्मिकों के स्थानांतरण 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर है। पूर्वी राजस्थान में पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक विकास के लिए संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक (एकीकृत ईआरसीपी) परियोजना की सौगात देने में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है एवं इस परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार त्वरित गति से कार्य कर रही है। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश की यह महत्वाकांक्षी परियोजना कई सालों से रुकी हुई थी परन्तु अब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन की गति से कार्य कर रहें है।
Transfer of 46 engineers and personnel of Water Resources Department in ERCP office
उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूर्वी राजस्थान में कृषकों और आमजन के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। रावत ने कहा कि इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए विभाग पर्याप्त संख्या में श्रम-शक्ति नियुक्त कर रहा है। इसी क्रम में जल संसाधन विभाग ने बुधवार को जल संसाधन विभाग के 46 अभियंताओं और कार्मिकों के स्थानांतरण ईआरसीपी कार्यालय में किये गए है। इनमें 27 अभियंता, 7 अराजपत्रित (अभियांत्रित संवर्ग) और 12 अराजपत्रित (मंत्रालयिक संवर्ग) के कार्मिक शामिल है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !