उपखण्ड क्षेत्र बौंली में अज्ञात चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ती जा रही है। बीती रात कस्बा पीपलवाडा में दीनदयाल योजना के तहत लगे ट्रांसफार्मर को चोरों ने चालू लाइन में खोलकर कॉपर वायर व अॉयल चुरा लिया।

घटना में जहां निगम को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है, वहीं ग्रामीणों में चोर गिरोह की सक्रियता को लेकर दहशत है। ग्रामीणों ने बताया की रात भर बिजली बन्द होने से सुबह जनप्रतिनिधियो ने ट्रांसफार्मर का अवलोकन किया तो ट्रांसफार्मर के पार्ट्स खुले हुए मिले। आनन-फानन में ग्रामीणों ने विभाग को मामले से अवगत कराया। साथ ही सूचना मिलते ही फीडर इंचार्ज जांच के लिए मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से अॉयल व कॉपर वायर चोरी की पूर्व में भी कई वारदातें हो चूकी हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया