विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को प्रदेश में राजकीय अवकाश का ऐलान करने पर कल राजस्थान आदिवासी मीना सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक रामकेश मीना ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर उन्हे धन्यवाद दिया और आभार जताया।

इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा, मंत्री अर्जुन बामनिया, रमिला खड़िया, इंदिरा मीणा, निर्मला सहरिया, रामलाल मीणा, पानाचंद मेघवाल व अन्य विधायकगण उपस्थित रहे। राजस्थान आदिवासी मीना सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक रामकेश मीना गंगापुर सिटी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मीणा-मीना विवाद का स्थाई समाधान करने के लिये लिखा है। जिससे आदिवासी समुदाय को इस विवाद से स्थाई समाधान हो।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया