Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया जाएगा स्वाधीनता दिवस

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वाधीनता दिवस 2020 को मनाने के लिए तैयारी बैठक आयोजित हुई। सरकारी सूत्रों के अनुसार कलेक्ट्रेट कक्ष में मंगलवार हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होगा और मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। स्वाधीनता दिवस गरिमामय, उत्साह एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पूर्ण पालना के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। वहीं थर्मल स्क्रीनिंग एवं सेनेटाइजर की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों एवं दिए गए दायित्वों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

Independence Day will be celebrated with social distancing

सरकारी सूत्रों के अनुसार जिला कलेक्टर ने कहा कि मुख्य समारोह में कोविड-19 की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों के द्वारा आयोजित किए जाए। उन्होंने हिदायत दी की मुख्य समारोह में बच्चों एवं बुर्जुगों को नहीं बुलाएं। उन्होंने समारोह में कोरोना वारियर्स, आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुलिस जवान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों, पटवारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। समारोह में पुलिस, आरएसी द्वारा परेड, मार्च पास्ट कर ध्वज सलामी ली जाएगी। बैठक में मुख्य समारोह में विशिष्ठ सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले व्यक्तियों, राजकीय अधिकारी, कार्मिकों तथा अन्य के प्रस्ताव 10 अगस्त तक भिजवाने के निर्देश दिए। सबकी सहमति से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले फुटबाॅल मैत्री मैच को निरस्त करने का निर्णय लिया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार ने स्वाधीनता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत, उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर रघुनाथ, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, सीडीईओ रामकेश मीना, सीएमएचओ डाॅ.तेजराम मीना सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !