जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं पंजाब केसरी के संवाददाता हीरालाल जैन के 6 जनवरी को अचानक असामयिक निधन होने पर जिले के मीडिया कर्मियों द्वारा 11 जनवरी बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने कहा कि हीरालाल जैन का निधन जिले के मीडिया जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।

उन्होंने बताया कि स्व. हीरालाल जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 11 जनवरी बुधवार को दोपहर 12.30 बजे सूचना केंद्र (सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय) में श्रद्धांजलि सभा रखी गई है। उन्होने सभी मीडिया के साथियों से श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया