Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राकमा ने उर्दू संकाय एवं अल्पसंख्यक छात्रावास के लिए विधायक का जताया आभार

मुस्लिम संगठनों एवं समाज सेवकों द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उर्दू संकाय एवं अल्पसंख्यक छात्रावास खुलवाने की मांग को पूरा करवाने पर आज सोमवार को गंगापुर सिटी विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार रामकेश मीणा का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया। राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन राकमा के ब्लॉक अध्यक्ष उमेर अहमद ने बताया कि काफी लंबे समय से मुस्लिम आबादी होने पर भी उर्दू विषय नहीं होने से विद्यार्थियों को अन्यत्र प्रवेश के लिए भटकना पड़ रहा था। इसके लिए मुस्लिम संगठनों द्वारा क्षेत्र में विधायक रामकेश मीणा से उर्दू संकाय खुलवाने की मांग की गई थी।

 

Rakma expressed gratitude to MLA ramkesh meena for Urdu faculty and minority hostel in gangapur city

 

ऐसे में अब राजकीय महाविद्यालय में कन्या महाविद्यालय खुलवाने, अल्पसंख्यक छात्रावास खुलवाने और राजकीय कन्या महाविद्यालय में उर्दू संकाय खुलवाने की मांग लंबे अरसे के बाद अब पूरी हुई है। उन्होंने बताया कि उदई कलां, गंगापुर सिटी, अलीगंज, वजीरपुर, गद्दी पावटा, महानंदपुर ड्योढा, सपेरा बस्ती, काजी कॉलोनी के हजारों विद्यार्थी इससे लाभान्वित होंगे। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता वसीम पठान, तश्कील अहमद, मोहसिन फेमस फर्नीचर, अब्दुल मन्नान, हैदर खान एवं मुसारिफ खान आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !