Thursday , 23 July 2026
Breaking News

पुलवामा के शहीदों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

वतन फाउंडेशन के द्वारा आज बुधवार शाम को दशहरा मैदान के निकट शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर व हाथों में तिरंगा लेकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को पांचवी बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की। फाउंडेशन के सलीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की शाम सवाई माधोपुर के शहीद स्मारक पर पर टीम के सदस्यों द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के अवंतीपुरा में जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 42 जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि हमारे 42 बहादुरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हमें उन पर गर्व है।

 

Tribute paid with tearful eyes to the martyrs of Pulwama in sawai madhopur

 

उनका बलिदान हमे देश को आतंक मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर तिरंगे झंडे लहराते हुए देशभक्ति गीत भी गाए गए। टीम के प्रोफेसर रामलाल ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए स्वतंत्रता सेनानी और आजादी के बाद देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्य रखने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देने वाले वीर शहीदों को याद करना हर देशवासी का कर्तव्य है क्योंकि जवान इस देश की आत्मा है। कार्यक्रम में फाउंडेशन के कैलाश सिसोदिया, आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, पत्रकार नरेंद्र शर्मा, नईम अख्तर, साहिल खान, मुकेश जैन, जुगराज बुद्धिस्ट, राजेश पहाड़िया, आसिफ राजा, डॉ. हरिचरण मीना, मोहम्मद इरशाद खान सहित आमजन मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !