इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट गंगापुर सिटी के तत्वाधान में नेहरू पार्क में शोक सभा आयोजित कर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों को नमन करते हुऐ उन्हे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पत्रकारों ने देश के प्रधानमंत्री से आतंकवादियों के खात्मे के लिए सेना को खुली छूट देने और कश्मीर सहित पूरे देश से आतंक को समाप्त करने के लिए कड़े से कड़ा कदम उठाने की मांग की।
साथ ही आतंकवाद व आतंकवादियों को संरक्षण देने, उन्हे हथियार, गोला बारूद व विस्फोटक उपलब्ध कराने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही कर सबक सिखाने की मांग की। जिससे भविष्य में ऐसे हमलों की पुनरावृत्ति न हो।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा, संरक्षक दिनेश सिंघल, महासचिव मदन मोहन शर्मा, पदम जोशी, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, विनोद गुप्ता, लक्ष्मीकांत शर्मा आदि पत्रकार शामिल थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया