Sunday , 8 March 2026
Breaking News

शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता बापू को अर्पित किए श्रद्धासुमन 

दो मिनट का मौन रखकर किया शहीदों को नमन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर आज रविवार को सुबह 11:30 बजे दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, जिला युवा अधिकारी हर्षित खण्डेलवाल, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सलीम खान, स्काउट सचिव महेश सेजवाल, सीओ गाईड दिव्या सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इसके पश्चात जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों को “आजादी का अमृत महोत्सव” के मौके पर सम्पूर्ण जिले को “कुष्ठ रोग मुक्त” करने की शपथ दिलवाई। जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर से नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं, स्काउट, गाईड, एनएसएस, एनसीसी के युवाओं द्वारा शांति मार्च एवं कोरोना जागरूकता रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से सिविल लाईन होती हुई बरवाड़ा बस स्टैण्ड से शर्मा होटल होते हुए अम्बेडकर सर्किल से सब्जी मण्डी होते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने से नगर परिषद कार्यालय में आकर सम्पन्न हुई।
Tributes paid to Father of the Nation Bapu on Martyr's Day in sawai madhopur
जिला युवा सम्मेलन कार्यक्रम हुआ आयोजन:-
जिला युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में नगर परिषद सभागार में हुआ। इस मौके पर एसडीएम ने उपस्थित युवाओं को गांधी जी के जीवन को अपने में आत्मसात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व महात्मा गांधी के आदर्शों को प्रासंगिक मानते हुए उनके आदर्शों को अपना रहा है। उन्होंने युवा पीढी को गांधी दर्शन को समझने तथा आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हमें महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
युवा पीढी एवं बच्चे गांधी के आदर्शों को समझे तथा जीवन में उतारें। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को टी-शर्टो का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी हर्षित खण्डेलवाल, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डॉ. ओ.पी. शर्मा, प्राचार्य कन्या महाविद्यालय मनीषा शर्मा, स्काउट सचिव महेश सेजवाल, सीओ स्काउट दिव्या, पतंजली जिला प्रभारी मोहन लाल कोशिक, एनएसएस कॉर्डिनेटर हरिचरण, स्काउट, गाईड, नागरिक, कर्मचारी, अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !