सवाई माधोपुर के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में कोविड संक्रमण एवं गाइडलाइन की पालना को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों के आयोजन को सीमित करने का निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि 19 जनवरी को सुबह 9 बजे रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

इसके बाद सुबह 11 बजे नगर परिषद कार्यालय में स्थित सवाई माधोपुर के संस्थापक महाराजा सवाई माधोसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस मौके पर “मैं सवाई माधोपुर हूं” विषय पर पत्र वाचन किया जाएगा। अगले दिन 20 जनवरी को सुबह 11 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में सवाई माधोपुर अतीत से वर्तमान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया