Thursday , 23 April 2026
Breaking News

नववर्ष की पूर्व संध्या पर सूरत में त्रिनेत्र गणेश की निकली शोभायात्रा एवं लगा शानदार दरबार

रणतभंवर गणेश परिवार समस्त भारत के तत्वावधान में त्रिनेत्र गजानंद गणेश के भक्तों ने नया साल सूरत में मनाया। ना होटल जाएंगे, ना डिस्को जाएंगे, नया साल गणपति के चरणों में मनाएंगे इसी लग्न और परंपरा के अनुसार 31 दिसम्बर 2022 को सुबह 7 बजे त्रिनेत्र गणेश की शोभायात्रा बहुत सारे लवाजमा के साथ अग्रवाल समाज भवन से प्रारंभ हुई जो दोपहर 12 बजे वेसू स्थित सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची।

सवाई माधोपुर गणेश परिवार के मुखिया अशोक खुटेटा ने बताया कि शोभायात्रा में अनेक सजीव झांकियां अनेक बैंड, घोड़े, हाथी एवं पुणे महाराष्ट्र से आए हुए 51 सदस्यों का दल एवं देशभर से आए हुए करीब 600 गणेश भक्त एवं सूरत के 1100 भक्तों के साथ डेढ़ किलोमीटर काफिले में चली जिसने 7 किलोमीटर की दूरी तय की।

 

Trinetra Ganesha's procession took place in Surat and a grand court was held

 

खुटेटा ने बताया की सांय 4 बजे से गणेश गुणगान प्रारंभ हुआ। बंगाली कारीगरों द्वारा रणथंम्भौर किले का स्वरूप बनाया गया। उसमें त्रिनेत्र गजानंद गणेश का दरबार लगाकर अनेकों प्रकार के फूलों से त्रिनेत्र गजानन गणेश को सजाया गया। भजनों की यह गंगा सुबह तीन बजे तक चली। रात को 12 बजे भव्य आतिशबाजी करते हुए गणेश भक्तों ने एक दूसरे को गले मिलकर नववर्ष की बधाइयां दी एवं गजानंद को नमन करते हुए पूरे देश में खुशहाली की कामना की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !