कोटा: नेशनल हाईवे-52 पर कोटा रोड स्थित कमलापुर गांव के पास भीषण सड़क हा*दसा हो गया। यहां ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर हुई। हा*दसे में में 3 लोगों की मौ*त हो गई। वहीं पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हा*दसा तब हुआ जब बकानी थाना क्षेत्र के करल गांव निवासी सात लोग कार से कोटा पूजन के लिए जा रहे थे।
कमलापुर के पास नेशनल हाईवे 52 पर गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मा*र दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हा*दसे में कार चालक सुरेश लोधा की मौके पर ही मौ*त हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल हर्षित सेन ने झालावाड़ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में द*म तोड़ दिया।
वहीं अन्य घायल रामेश्वर सैन की भी इलाज के दौरान मौ*त हो गई। अन्य गंभीर घायलों में शिवलाल लोधा और रेखा सेन सहित दो अन्य लोग शामिल हैं। इन सभी को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मोडक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
