Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पुलिसकर्मियों पर पत्थराव कर राजकार्य में बाधा डालने के 3 साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिसकर्मियों पर पत्थराव और उपद्रव कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने वाले 3 साल से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रामकिशन गुर्जर और कदरू खान को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि थाना खण्डार पर दर्ज अभियोग संख्या 118/2019 में वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतू राकेश कुमार राजोरा एएसपी सवाई माधोपुर व अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत ग्रामीण के निकटतम सुपरविजन में भगवान लाल थानाधिकारी के नेतृत्व मे टीम गठित की गई।

 

 

गठित टीम द्वारा आरोपियों के घर एवं संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। गत दिनांक 17.04.2022 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी रामकिशन गुर्जर पुत्र धन्नालाल  निवासी बाडपुर खण्डार और कदरू खान पुत्र मुबारिक खान निवासी छाण खण्डार को डिटेन कर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी धारा 147, 148, 149, 332, 333, 353, 336, 283 आईपीसी में जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। गौरतलब है कि मामले में अन्य 5 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

 

Two accused absconding for 3 years arrested for obstructing the work by pelting stones on policemen in khandar

 

घटना क्रम का विवरण- थाना खण्डार पर गत दिनांक 09.05.2019 को तत्कालीन सहायक उपनिरीक्षक शम्भु सिंह थाना खण्डार ने अपनी एक रिपोर्ट इस आशय से दर्ज कराई की छाण में मुस्लिम और गुर्जर समुदाय के दो पक्षों के करीब 150-200 व्यक्तियों ने साम्प्रदायिक सदभाव को बिगाड़ने के लिए भड़काऊ नारे लगाते हुए पुलिस बल पर पत्थराव कर राजकार्य नहीं करने दिया। पथराव में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के चोटे आई व थाने की जीप में तोड़फोड़ की गई तथा श्योपुर-सवाई माधोपुर मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक बाधित रखा।

 

इस संबंध में थाना खण्डार पर मुकदमा नंबर 118/2019 धारा 147, 148, 149, 332, 353, 336, 283, 307 आईपीसी एवं 3 पीडीपीपी एक्ट में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में भगवान लाल मेघवाल थानाधिकारी खण्डार, बलराम कांस्टेबल और विजेन्द्र सिंह कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !