Sunday , 8 March 2026
Breaking News

हनी ट्रैप मामले में 3 साल से फरार दो आरोपी सालोदा मोड़ गंगापुर सिटी से गिरफ्तार

उदेई मोड़ थाना पुलिस ने हनीट्रैप मामले में लगभग तीन साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी फारुख पुत्र राजू निवासी रंग महल मोहल्ला सपुटरा जिला करौली, दीपक पुत्र अमर सिंह निवासी जोड़ली का
पुरा थाना सपुटरा जिला करौली को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान सुदर्शन चक्र के तहत एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में तथा एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द, विजय कुमार सांखला वृत्ताधिकारी वृत गंगापुर सिटी के निकट सुपरविजन में तथा थानाधिकारी भरत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने एससी/एसटी एक्ट में लगभग तीन साल से फरार चल रहे आरोपी फारुख पुत्र राजू निवासी रंग महल मोहल्ला सपुटरा जिला करौली, दीपक पुत्र अमर सिंह निवासी जोड़ली का पुरा थाना सपुटरा जिला करौली को सालोदा मोड़ गंगापुर सिटी से गिरफ्तार किया गया है।

 

Two accused absconding for 3 years in Honey Trap case arrested from Saloda Mod Gangapur City

 

मामले ने आरोपियों से तफ्तीश जारी है। गत 21 नवंबर 2020 को मुस्तगीस अमरचन्द बैरवा पुत्र जगनराम निवासी अतेवा थाना कैलादेवी जिला करौली ने एक प्रकरण जरिये इस्तगासा थाना हाजा पर इस आशय का पंजीबद्ध कराया कि आरोपियों द्वारा प्रार्थी के पास किसी अज्ञात महिला से फोन करवाकर गंगापुर सिटी बुला लिया तथा प्रार्थी को कमरे में बन्द कर जबरदस्ती महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर मारपीट की तथा वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आठ लाख रुपये ऐंठ लिये। हालांकि में मामले में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी भरत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक भागवत सिंह, हैड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल राजेश खन्ना, कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल सत्यभान सिंह, कांस्टेबल दिलीप सिंह एवं कांस्टेबल बनवारी लाल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !