Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी व उपद्रव कर राजकार्य में बाधा डालने के वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी और उपद्रव कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी छोट्या गुर्जर और भरतलाल उर्फ भरत को गिरफ्तार किया है।

 

एसपी सुनील कुमार बिश्नोई ने बताया कि वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतू राकेश कुमार राजोरा एएसपी सवाई माधोपुर व अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत ग्रामीण के निकटतम सुपरविजन में भगवानलाल थानाधिकारी थाना खण्डार के नेतृत्व मे टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आरोपियों के घर व संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई।

 

Two wanted accused arrested for obstructing government work by pelting stones and nuisance on policemen

 

कल रविवार को को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छोट्या गुर्जर पुत्र लड्डू निवासी बाडपुर खण्डार और भरतलाल उर्फ भरत पुत्र रामचरण निवासी बाडपुर खण्डार को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि मामले में अन्य सात आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

उल्लेखनीय है कि आरोपी छोट्या गुर्जर के विरूद्द पूर्व में मारपीट का एक प्रकरण और आरोपी भरतलाल उर्फ भरत गुर्जर के विरूद्द पूर्व में मारपीट व ध्वनि प्रदूषण का एक-एक मामला दर्ज है, जिनका न्यायालय में चालान पेश किया जा चुका है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम भगवान लाल थानाधिकारी खंडार, बलराम कांस्टेबल, विजेन्द्र सिंह कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !