Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सरकारी गाड़ी पर पथराव करने के दो आरोपी गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छुड़ाकर ले जाने व सरकारी गाड़ी पर पथराव करने में मामले में तीन साल फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी हंसराज पुत्र कवंरपाल और सन्तोष पुत्र फुलचन्द को गिरफ्तार किया है।

 

थानाधिकारी कुसुमलता मीना ने बताया की गत 19 जून 2019 को भूपेन्द्र सैनी पुत्र भागमल सैनी निवासी कल्ला का गोला भुसावर थाना भुसावर जिला भरतपुर हाल सर्वेयर खनिज विभाग सवाई माधोपुर द्वारा बजरी के अवैध खनन व निर्गमन चैकिंग के दौरान देवली से कांच की झोपड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का पीछा करने पर कांच की झोपड़ी वाले रोड़ पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बजरी से भरी हुई मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गए और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों बजरी से भरी हुई को भगा कर ले गये। इस दौरान वाहनों के खनिज से संबंधित कागजात रवन्ना व रॉयल्टी के संबंध में विभागीय ऑनलाइन साईट पर चैक करने पर  वाहनों के नाम से कोई रवन्ना व रॉयल्टी जारी होना नहीं पाया गया।

 

Two accused arrested for pelting stones at government vehicle in bonli

 

वहीं कुछ देर बाद अचानक मोटरसाइकिलों पर 10-15 व्यक्तियों का आए एवं जोर-जोर से चिल्लाने लगे एवं सरकारी गाड़ी पर पथराव करना शुरु कर दिया। जिससे गाड़ी के शीशे टूट गये और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लेकर भाग गए जिस पर एमएमडीआर एक्ट व 3 पीडीपीपी एक्ट में बौंली पर थाना दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था।

 

गठित टीम हैड कांस्टेबल शिवपाल मय जाप्ता द्वारा एमएमडीआर एक्ट व 3 पीडीपीपी एक्ट मे तीन साल से वांछित आरोपीहंसराज पुत्र कवंरपाल निवासी कांच की झोपड़ी थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर, सन्तोष पुत्र फुलचन्द निवासी भारजा नदी थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में  थानाधिकारी कुसुमलता मीना, हैड कांस्टेबल शिवपाल सिंह, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल जीतराम, कांस्टेबल राजेन्द्र आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !