अवैध बजरी खनन के वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

सूरवाल थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन परिवहन के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थानाधिकारी थाना सुरवाल सुनिल कुमार के नेतृत्व मुकदमा नंबर 39/21 धारा 379 ता.हि. व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में वांछित आरोपियों की तलाश हेतु गठित की गई टीम ने अहजाज अली एवं शेख अकरम निवासी सूरवाल को गिरफ्तार किया जिन्हे 25 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया जायेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया