बौंली थाना की खिरनी चौकी पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के मामले में फरार चल रहे वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी आशाराम पुत्र सांवलराम और लल्लूराम पुत्र भंवरलाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में, सुरेश कुमार खींची एएसपी गंगापुर सिटी एवं तेजकुमार पाठक पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास के सुरविजन में अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम हेतू चलाए गए अभियान के तहत आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में वांछित चल रहे फरार आरोपी आशाराम पुत्र भंवरलाल निवासी भेड़ोली और लल्लूराम पुत्र भंवरलाल निवासी भुरया की ढाणी बरोनी जिला टोंक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में कुसुमलता मीना थानाधिकारी बौंली, कमलेश कुमार शर्मा चौकी प्रभारी खिरनी, धारासिंह कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
शबरी ऑर्गेनिक
शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया