बहरावण्डा कलां थाना पुलिस ने मारपीट व लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी श्यामू उर्फ श्यामलाल और नब्बू उर्फ नवल को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों को तलाश जारी है। थानाधिकारी गजानंद शर्मा ने बताया की आरोपियों द्वारा गत 9 अगस्त 2022 को कमलेश सोनी निवासी खंडार को चितौला से क्यारदा रोड़ पर रोककर मारपीट की और उससे 49 हजार रुपए, एक मोबाइल एवं एक सोने की चैन लुटकर फरार हो गए। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई थी।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए श्यामू उर्फ श्यामलाल पुत्र अमरसिंह निवासी बाजोली और नब्बु उर्फ नवल पुत्र बद्री निवासी पादडा को खंडार से आज बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से लूट के सामान बरामदगी के प्रयास जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी गजानंद शर्मा, पपपुलाल एएसआई, रोहताश कांस्टेबल, कांस्टेबल चंद्रमोहन, कांस्टेबल रमेश आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया