कामां थाना क्षेत्र के गांव करमूका में महिलाओं की आपसी कहासुनी को लेकर दो भाइयों में लाठी-भाटा जंग हो गई। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग चोटिल हो गए। कामां थानाधिकारी रामकिशन ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली की कामां थाना क्षेत्र के गांव करमूका में मकसूद पुत्र दिनू एवं आलम पुत्र दीनू दोनों भाइयों के परिवार के लोगों में आपस में लाठी-भाटा जंग हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों से समझाइश कर मकसूद को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। विवाद के दौरान अनीशा, मकसूद एवं दीनू चोटिल हो गए। दोपहर बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में फिर विवाद हो गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोगों से समझाइश करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया