Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

तृतीय शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

तृतीय शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

बामनवास:– उपखंड के ग्राम पंचायत बिछोछ में चल रहे तीन दिवसीय शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर शिवराज मीणा रहे एवं अध्यक्षता सरपंच प्रेम देवी ने की। श्याम लाल मीणा ने बताया कि खराब मौसम के बाद भी खिलाड़ियों ने अपनी खेल कला का प्रदर्शन किया। समारोह मे आयोजन कमेटी द्वारा आए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया तथा विजेता जयपुर की टीम एवं उपविजेता टीम महावीरजी को ट्रोफी एवं नगद पुरस्कार सहित प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक टी-शर्ट भेंट की। इस मौके पर आसपास के गांव के पंच पटेल सहित युवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

shooting volleyball competition conclude in bamanwas sawai madhopur

 

 

 

 

हाथ से हाथ जोड़ अभियान को लेकर ग्रामीण स्तरीय मीटिंग कल

सवाई माधोपुर:- कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत 1 फरवरी को दोपहर 12 बजे ग्रामीण ब्लॉक गांव खिरनी चामुंडा माताजी मंदिर में रैली एवं मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें संगठन प्रभारी देशराज मीणा, जिला प्रमुख सुदामा मीणा, उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीणा, मलारना डूंगर प्रधान देव पाल मीणा, सवाई माधोपुर प्रधान निरमा मीणा, जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल जैन, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष घासीराम बैरवा, सेवादल जिला अध्यक्ष संतोष स्वामी, ग्रामीण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरुवचन वाल्मीकि, शहरी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आसिफ खलीफा मौजूद रहेंगे।

 

भागवत कथा में महारास एवं तत्वज्ञान की कथा सुनाई

सवाई माधोपुर:- श्रीविजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के 6 वे दिन आचार्य पंडित अशोक आचार्य गंगापुर सिटी वालों के सानिध्य में महारास का प्रसंग उसका वास्तविक अर्थ व तत्वज्ञान का मार्मिक चित्रण किया गया एवं महारास के महत्व को समझाया गया। रुक्मणी मंगल एवं राधा रुक्मणी के विवाह का मंगल प्रसंग की कथा का वर्णन किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर सजीव झांकी भी सजाई गई। कथा सुनने के लिए पूर्व यूआईटी चैयरमेन जगदीश प्रसाद, रामपाल बालोत, लालचंद गौतम, पूर्व चेयरमेन बद्रीलाल यादव आदि पहुंचे। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल, एडवोकेट, पदाधिकारी गण, उपाध्यक्ष भगवान चौधरी, मंत्री नाथू लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष रघुनंदन मथुरिया, गिरधारी लाल शर्मा, जगदीश जड़ावता, ओमप्रकाश कुंडेरा, सत्येंद्र गुप्ता, महावीर मित्तल, मुरारी लाल, हेमेंद्र शर्मा, पूरण, तेज कुमार, विनोद गर्ग विजय नारायण निरंजन सिंहल आदि ट्रस्टी गण मौजूद रहे।

 

 

 

भगवान अजितनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

सवाई माधोपुर:- सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आज मंगलवार को जैन धर्म के द्वितीय तीर्थंकर भगवान अजितनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। शहर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन तेरापंथी मंदिर में सुबह धार्मिकजनों ने उत्साह व उमंग के साथ एकत्रित भक्तों की मौजूदगी में मांगलिक क्रियाओं सहित जिनेंद्र देव के किए गए अभिषेक व विश्व की सुख- समृद्धि व शांति की मंगल कामनार्थ की गई। इसके उपरांत पंडित आशीष जैन शास्त्री के निर्देशन में जिनेंद्र भक्तों ने अष्ट द्रव्यों से भगवान अजितनाथ की मधुर स्वर लहरियों के साथ पूजन कर जन्म कल्याणक का अर्घ्य समर्पित किया और कल्याणक के प्रति हर्ष प्रकट किया। इस अवसर पर आदिनाथ दिगंबर जैन तेरापंथी मंदिर प्रबंध समिति उपाध्यक्ष सुशील सौगानी, मंत्री भारत भूषण सौगानी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश बाकलीवाल, श्रद्धालु विक्रम बड़जात्या व राहुल सौगानी सहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

Sending a WhatsApp message will now cost 14 paise Vikalp Times

WhatsApp मैसेज भेजने पर अब लगेंगे 14 पैसे, जानें किस पर होगा असर

Tech News: सोशल मीडिया (Social Media) और इंटरनेट (Internet) पर इन दिनों दावा किया जा …

Major update on Panchayat election dates Preparations underway for voting in 4 phases in Rajasthan Vikalp Times

पंचायत चुनाव की तारीखों पर बड़ा अपडेट! 4 चरणों में मतदान की तैयारी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायत राज संस्थाओं (Panchayati Raj Election) के चुनाव को लेकर तैयारियां …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !