Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को सूचना केन्द्र में मिल रही निःशुल्क वाचनालय की सुविधा

सूचना केन्द्र, सवाई माधोपुर में वाचनालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को निःशुल्क वाचनालय की सुविधाएं मिल रही है। सहायक निदेशक हेमन्त सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सवाई माधोपुर जिले की महिलाओं का साक्षरता प्रतिशत 47.51 है। बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने व प्रतियोगी परीक्षा सफलता दिलवाने के उद्देश्य से वाचनालय में रिक्त रही सीटो पर जरूरतमंद छात्राओं को परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्राथमिकता से प्रवेश दिया जा रहा है। प्रत्येक माह की 1 एवं 15 तारीख को रिक्त हुई सीटों पर छात्राओं का पंजीकरण किया जाता है।

 

 

facility of free reading room is being provided to students in the information center Sawai Madhopur

 

 

वाचनालय में पंजीकरण के लिए छात्राओं को अपने आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साईज की फोटो कार्यालय में जमा करवानी होगी। वाचनालय में प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक बैठने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए सूचना केन्द्र, सवाई माधोपुर में संचालित वाचनालय मद्दगार साबित हो रहा है। यहां प्रतिदिन 40 से 50 प्रतिभागी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आ रहे है। यहां आने वाले प्रतिभागी आरएएस, आरपीएससी, आरओ और ईओ, प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती, सब इस्पेक्टर, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, बैंक, रेलवे सहित विभिन्न भर्तियों की वाचनालय के शांत वातावरण में बैठकर अपनी तैयारी करते हैं।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि वाचनालय खोलने का उद्देश्य सवाई माधोपुर शहर की छात्राओं को शैक्षणिक उन्नयन, कौशल विकास, महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्ति, अधिकाधिक समय वाचनालय में अध्ययन हेतु प्रेरित करना है। एडीपीसी समसा दिनेश गुप्ता ने बताया कि भविष्य की उड़ान संवाद कार्यक्रम के तहत जिले में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन, मॉडल स्कूल खण्डार, सूरवाल, बाटोदा, गंगापुर सिटी, पिपलाई,  बामनवास, चौथ का बरवाड़ा, शिवाड़, कुस्तला, मलारना डूंगर, मित्रपुरा में भी निःशुल्क लाईब्रेरी की सुविधा दी जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 July 26 Vikalp Times

3 महीने से फरार साइबर ठ_गी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के एक मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !