पुलिस अधीक्षक स.मा. के आदेशानुसार व डाॅ. कृष्णा सामरिया आरपीएस प्रो. वृत्ताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन मे थाना मानटाउन सवाई माधोपुर पर बालश्रम रोकथाम व गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन खुशी-II” के तहत रमेशचन्द स.उ.नि. मय टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन सवाई माधोपुर व सब्जी मण्डी बजरिया से 2 बालको को बाल श्रम कराते हुये पाये जानेे पर बाल श्रम से मुक्त करवाया गया तथा सीडब्लूसी को सुपुर्द किया गया।

बाल श्रमिकान से कार्य करवाने वाले मालिक राजेश पुत्र मोरपाल मीना निवासी कुश्ताला थाना मानटाउन स.मा., जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र रामलाल रैगर निवासी खेरदा थाना मानटाउन स.मा. के खिलाफ प्रकरण संख्या 124/19 धारा 79 किशोर न्याय (बच्चो की देखभाल और संरक्षण) अधि. 2015 एवं धारा 374 आईपीसी में दर्ज किया गया है। अनुसंधान कमल प्रसाद एएसआई द्वारा किया जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया