Saturday , 7 March 2026
Breaking News

फूलों की खेती – मालामाल कर देती

जिला मुख्यालय पर स्थित फूल उत्कृष्टता केंद्र पर उद्यान विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस मौके पर उप निदेशक उद्यान (अनुसंधान) लखपतलाल मीना ने कहा कि जिले में फूलों की खेती की अपार संभावनाएं हैं। किसान फूलों की खेती करके आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने किसानों को संरक्षित खेती की जानकारी देते हुए गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, ग्लेडियोलस आदि फूलों के उत्पादन तकनीकी बताई। कृषि विभाग के उपनिदेशक राधेश्याम मीना ने कृषि योजनाओं की जानकारी दी। परियोजना निदेशक (आत्मा) अमर सिंह ने खेती में नवाचार तकनीकी अपनाने के साथ ही सीजनल फ्लावर की खेती के लिए प्रेरित किया।

Two day farmer training completed in Sawai Madhopur

सहायक निदेशक कृषि चंद्रप्रकाश बडाया ने फूलों की खेती की महत्ता एवं फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के शस्य वैज्ञानिक नूपुर शर्मा ने विभिन्न फूलों की उत्पादन तकनीकी से रूबरू कराया। गृह विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. चमनदीप कौर ने फूलों के मूल्य संवर्धन एवं प्रसंस्करण की जानकारी दी। कृषि पर्यवेक्षक विजय जैन ने जैविक खेती के तरीके बताएं। प्रशिक्षण का संचालन कृषि अनुसंधान अधिकारी दुर्गाशंकर कुम्हार एवं कृषि पर्यवेक्षक हेमलता खोरवाल ने किया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को फूल उत्कृष्टता केंद्र का भ्रमण कराकर विभिन्न फूलों की खेती के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी गई। अंतिम सत्र में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के तहत किसानों को पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षण में 50 किसानों ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !