कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद जिला मुख्यालय पर दो दिवसीय होली का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास एवं धुमधाम के साथ मनाया गया। होली के अवसर पर पटेल नगर काॅलोनी में मंत्रोचार के साथ रात्री 9 बजे शुभ मुहर्त में होली का दहन किया गया। मंदिर मे भजनों के साथ फागोत्सव मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या मे लोगों ने आनंद लिया। दूसरे दिन रंगोत्सव के दिन एक दूसरे से रंग खेलते हुए महिला पुरुषों ने होली की बधाई दी।
![Two-day Holi festival celebrated with pomp in the sawai madhopur](https://vikalptimes.com/wp-content/uploads/2022/03/Two-day-Holi-festival-celebrated-with-pomp-in-the-sawai-madhopur.jpg)
गीत संगीत के साथ बड़ी संख्या में पटेल नगर न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में लोगो ने घर-घर जाकर होली खेली। घरों पर लोगो ने मिठाई फल व पकवानों से सब का स्वागत किया। समापन पर मंदिर परिसर में सभी को ठंडाई पिलाई गई। इसी प्रकार कई जगह सामुहिक रूप से होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं धुलंडी के अवसर पर भी लोगों ने जमकर होली खेली।