Saturday , 7 March 2026
Breaking News

करंट लगने से दो किसान भाइयों की हुई मौत

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के रवांजना डुंगर के लाखनपुर-पांचोलास गांव में बिजली का करंट लगने से दो किसान भाइयों की मौ*त हो गई है। दोनों भाई अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौ*त हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर रवाजना डुंगर थाना पुलिस पहुंची, जहां पुलिस ने दोनों श*वों को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

 

पोस्टमार्टम के बाद श*व परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए है। एक साथ दो सगे भाइयों की मौ*त होने से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। दोनों मृ*तकों की शिनाख्त लाखनपुर-पांचोलास निवासी रमेशचंद बैरवा और कन्हैयालाल बैरवा के रूप में हुई है।

 

 

Two farmer brothers electric shock Sawai Madhopur News Update

 

 

 

रवाजना डुंगर थाने के एएसआई पप्पू लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रमेशचंद बैरवा और कन्हैयालाल बैरवा दोनों आपस में सगे भाई थे। बीते शनिवार की रात को दोनों खेत पर रखवाली के लिए गए थे। इसी बीच रात को खेत पर लगे बिजली के पोल के सेफ्टी तार में करंट आ गया और एक भाई करंट की चपेट में आ गया। दूसरे भाई ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !