Sunday , 6 September 2026
Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए होंगे कई कार्यक्रम

जयपुर: आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखे पत्र में बताया है कि अगस्त  2022 में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में 23 करोड़ घरों पर झंडारोहण किया गया तथा 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी ले कर अपलोड की।
इसी प्रकार अगस्त, 2023 में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की है। उन्होंने इस वर्ष इस अभियान को और व्यापक ढॅंग से आयोजित करने की बात कही है ताकि देशवासियों विशेषकर युवाओं में देशभक्ति की भावना बढ़े। संस्कृति मंत्री ने बताया कि आगामी 13 से 15 अगस्त यह अभियान चलेगा।
Many programs will be held to increase public participation in Har Ghar Tiranga campaign
आमजन को जागरूक करें कि इस अवधि में अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यालय आदि पर झंडारोहण कर सेल्फी लें तथा इसे www.harghartiranga.com पर अपलोड करें। इसमें जन भागीदारी बढ़ाने के लिए आगामी 2 से 13 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ गतिविधियां आयोजित होगी, जिसमें तिरंगा यात्रा, तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा ट्रिब्यूट, तिरंगा शपथ आदि  शामिल है। तिरंगा ट्रिब्यूट में स्वाधीनता सेनानियों, उनके परिजन तथा अन्य बहादुरों को सम्मानित किया जाएगा।
तिरंगा कैनवास पर आमजन ‘हर घर तिरंगा” का ‘जय हिंद’ लिखेंगे।  सभी राज्यों के तिरंगा कैनवास को एक साथ जोड़कर लाल किला, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वाधीनता दिवस, 2024 समारोह में प्रदर्शित किया जाएगा। कैनवास राष्ट्रीय ध्वज की भाँति 2ः3 अनुपात में हो। लोगो, बैकड्रॉप, होर्डिंग की डिजाइन www.indiaculture.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !