Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मध्य प्रदेश के सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की हुई मौ*त

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के सागर में भारी बारिश के चलते एक दीवार ढह गई है। दीवार ढहने से लगभग नौ बच्चों की मौ*त हो हुई है। सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि यह बहुत ही दुखद घटना है। लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार ढहने से यह हा*दसा हुआ है। उन्होंंने कहा है कि यह घटना सुबह 8:30 बजे के आस-पास हुई है।

 

घटना की सूचना मिलते ही नगर प्रशासन, नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंच गई थी और जनता के सहयोग से मलबे को हटाया गया। कलेक्टर ने बताया कि दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौ*त हो गई थी। बाकी बच्चों की अस्पताल ले जाते समय मौ*त हो गई। लगभग 9 बच्चों की मौ*त अब तक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बचे हुए दो बच्चे सुरक्षित हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

Children Wall collapsed Sagar Madhya Pradesh news update 4 Aug 2024

 

 

 

 

सागर में हुए हादसे को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर एस्क पर शोक व्यक्त किया है और परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने लिखा है कि सागर जिले के शाहपुर में हुई भारी बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों की मौ*त की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।

 

 

 

 

सीएम ने कहा है कि “मैं भगवान से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें।” उन्होंने लिखा है कि हा*दसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !