Sunday , 6 September 2026
Breaking News

बामन बड़ौदा में व्यापारी का अपहरण कर लूट की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार

बदमाश इंद्राज गुर्जर एवं जनक गुर्जर को लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले हथियारों सहित किया गिरफ्तार

 

अवैध हथियार एवं गंभीर अपराधों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु संचालित विशेष अभियान के तहत गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बामन बड़ौदा के व्यापारी का अपहरण कर लूट की योजना बनाते हुए एवं वारदात को अंजाम देने से पहले हथियारों सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाश चंद के सुपरविजन में प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर उदयचंद उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इंद्राज गुर्जर पुत्र कमल सिंह निवासी हबीबपुर सदर गंगापुर सिटी, जनक गुर्जर निवासी कुनकटा खुर्द गंगापुर सिटी को जयपुर रोड़ सीपी अस्पताल के पास से पकड़ा। जिनके पास से दो देशी कट्टे एवं कारतूस बरामद किए।

 

जेल में बंद सहआरोपी से साजिश रचकर बनाई व्यापारी से लूट की वारदात :- पुलिस उपाधीक्षक गंगापुर सिटी मुनेश मीना ने बताया की पूछताछ में बदमाशों ने बताया की दोनों आरोपी बामन बड़ौदा गांव के व्यापारी का अपहरण कर लूट की वारदात करने की योजना बना रहे थे। वहीं दोनों अवैध हथियार की खरीद फरोख्त भी करते है तथा इस इलाके क्षेत्र के बदमाश प्रवृत्ति के लोगों को अवैध हथियार बेचते है, फिलहाल जिन व्यक्तियों को हथियार बेचे गए, उनको सूचीबद्ध किया जा रहा है। आरोपियों ने अपने फोटो हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर रखे है।

 

Two Accused arrested for planning robbery by kidnapping a businessman in Baman Baroda Gangapur city

 

आरोपी जनक श्योपुर में 2.4 लाख की लूट की वारदात में चल रहा था फरार :- गत दिनांक 22 जून 2022 को आरोपी जनक गुर्जर ने अपने साथियों के साथ परिवादी विनोद बैरवा निवासी गांधीनगर श्योपुर के साथ एसबीआई बैंक श्योपुर से पैसे निकालकर जा रहा था। उस समय पैसों से भरा बैग छीनकर ले गए। इस मामले में शहजाद भोड़ा एवं आरिफ काना पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है। लेकिन मामले में आरोपी जनक गुर्जर फरार चल रहा था।

 

 

दो दिन पहले हिस्ट्रीशीटर नवल उर्फ अप्पा को देशी कट्टे सहित किया था गिरफ्तार :-  नवलकीशोर उर्फ अप्पा पुत्र नारायण गुर्जर निवासी थली सदर गंगापुर सिटी को एक देशी कट्टे एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। नवल उर्फ अप्पा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध डेढ़ दर्जन मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज है।

 

 

 

Ranthambore Honda Diwali special Offer 2022

 

 

आपराधिक रिकॉर्ड:- इंद्राज गुर्जर के खिलाफ 14 मामले गंभीर मारपीट, लूट, चोरी, फायरिंग और आर्म्स एक्ट में दर्ज है। इसी प्रकार जनक गुर्जर के विरुद्ध आधा दर्जन मामले लूट एवं मारपीट के दर्ज है।

 

पुलिस टीम :- इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी कैलाश चंद, उदयचंद उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक साइबर सेल अजीत मोंगा, हैड कांस्टेबल संजय कुमार तथा कांस्टेबल राजेंद्र आदि शामिल रहे।

 

 

होंडा बाइक का दिवाली ऑफर

होंडा की सवारी, शाही सवारी

सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के डेटा अनुसार – होंडा भारत की नंबर वन टू व्हीलर्स सेलिंग कंपनी

होंडा स्कूटर एक्टिवा भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला दो पहिया वाहन

होंडा शाइन भारत की नंबर वन सेलिंग 125cc बाइक

होंडा की विशेषता 2.5 लीटर पेट्रोल रखने की बाध्यता से पाएं मुक्ति

वाहन चोरी होने की टेंशन 0%

होंडा के प्रत्येक वाहन की खरीद पर पाएं लाखों के निश्चित उपहार व लकी ड्रॉ भी

प्रत्येक बाइक व स्कूटर पर ₹1000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर I ₹750 का हेलमेट फ्री

त्योहारों की शाइन, रणथंभौर होंडा के साथ

अधिकृत विक्रेता – रणथंभौर होंडा एसोसिएट MAIN डीलरशिप, मंडी रोड़ SBI बैंक के पास सवाई माधोपुर

मोबाइल न.- +917412855001, +917412855002 +917412855003, +917023939393

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !