बौंली उपखंड के ग्राम धोराला गांव के कुएं में गिरी 2 नीलगाय (नर) को वन विभाग एवं मित्रपुरा चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दोनों नीलगाय को कुएं से बाहर निकाला।

वन विभाग द्वारा 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों नीलगाय को सकुशल कुएं से बाहर निकाला गया। इस दौरान हीरालाल गुर्जर वनरक्षक, प्रह्लाद सिंह वृक्षपालक, पुलिसकर्मी सोनू कुमावत, हेतराम और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया