गैंगस्टरों व गुण्डों को फाॅलो करने वाले दो लोगों को पकड़ा

हर्षवर्धन अगरवाला पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर के निर्देशन में जिले में वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतू चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व राजवीर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी सूरवाल राजेन्द्र गिरी के नेतृत्व में 18 मई को विशेष अभियान चलाकर गैंगस्टरों व गुण्डों को फाॅलो करने वाले खुर्शीद पुत्र हनीफ मोहम्मद निवासी गोगोर व राजेश पुत्र हंसा केवट निवासी जड़ावता को सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को फाॅलो करते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया