सुरवाल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विश्राम और रिंकेश को गिरफ्तार किया है।
एसपी राजेश सिंह ने बताया की कल शुक्रवार को सुबह के समय अवैध बजरी परिवहन के संबंध में थाना सुरवाल को मुखबीर से सुचना मिली थी।
जिस पर कृष्णा सामरिया वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना सुरवाल सुनिल कुमार के नेतृत्व में टीम रवाना की गई एवं कार्यवाही करते हुए बनास नदी से अवैध बजरी से भरे हुए दो बिना नंबर के ट्रैक्टर परिवहन करते हुए पाए गए।

जिस पर पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को मौके पर जप्त किया गया। इसके बाद वाहनों को एमएमडीआर एक्ट मे पंजीबद्ध किया गया।
अनुसंधान के दौरान अरविन्द हैड कांस्टेबल थाना सुरवाल द्वारा ट्रैक्टर चालक विश्राम पुत्र रामविलास निवासी बाडोलास और दुसरे ट्रैक्टर चालक रिंकेश पुत्र पप्पूलाल निवासी श्यामपुरा थाना मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया