सवाई माधोपुर पुलिस अवैध बजरी खनन व परिवहन रोकथाम को लेकर एक्शन मोड़ में है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देश पर कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत सुरवाल थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुये गत गुरुवार को बनास नदी से अवैध बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके से जब्त कर ट्रैक्टर चालक देशराज पुत्र राधेश्याम निवासी खिलचीपुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक व मालिक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जिनके विरूद्ध थाना पर अभियोग संख्या 98/22 धारा 379 आईपीसी व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक व मालिकों की तलाश जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया