सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में चौथ माता रोड़ पर तालाब की पाल के पास हुई दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार रिमकेश पुत्र गिर्राज प्रसाद जांगिड़ निवासी बालाखेडाअलवर और कृष्णकांत पुत्र सुआलाल जांगिड़ निवासी बसुआ, दौसा चौथ माता मंदिर के दर्शन करने आए थे। दर्शन करके लौटते समय सामने से आते हुई जायलो गाड़ी से उनकी मोटर साइकिल की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों युवकों को गंभीर चोट लगी और मोटर साइकिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जायलो गाडी काफी तेज स्पीड में थी जिसके चलते दुर्घटना हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौथ का बरवाड़ा पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल सवाई माधोपुर रेफर कर दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया