उदेई मोड़ थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। पुलिस ने आरोपी तोकीर अहमद पुत्र इकरार अहमद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी भरत सिंह के नेतृव में गठित टीम हैड कांस्टेबल राजेश खन्ना मय जाप्ता द्वारा थाना हाजा के फरार आरोपी तोकीर अहमद पुत्र इकरार अहमद निवासी उदेई कलां थाना सदर गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व में भी मोबाइल लूट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया