Thursday , 22 October 2026
Breaking News

हमारी लाडो नवाचार के तहत अधिकारियों ने बेटियों से किया संवाद

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा जिले में बेटियों का हौंसला बढ़ाने, उनकी झिझक दूर करने तथा बेटियों को सफलता के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए शुरू किया गया नवाचार ‘‘हमारी लाडो’’ के तहत बालिका विद्यालयों में अधिकारियों ने पहुंचकर बेटियों का हौंसला बढ़ाया। कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि इस नवाचार के तहत प्रत्येक शनिवार को प्रत्येक ब्लॉक के कम से कम दो विद्यालयों में अधिकारी पहुंचकर बेटियों से संवाद करें। शनिवार को खंडार, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर आदि स्थानों पर उपखंड अधिकारियों ने हमारी लाडो नवाचार के तहत बालिकाओं से संवाद कर उनका हौंसला बढ़ाया। गंगापुर के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में एडीएम गंगापुर नवरतन कोली, एएसपी हिमांशु शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने बेटियों के सवालों के जवाब दिए तथा उन्हे अपना लक्ष्य तय कर, लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जुटने की प्रेरणा दी।

 

इसी कड़ी में शनिवार को सवाई माधोपुर ब्लॉक के गीता देवी बालिका माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर एवं बालिका मावि सूरवाल में सीबीईओ दीपक शुक्ला एवं एसीबीईओ दिनेश गुप्ता ने पहुंचकर बेटियों के साथ संवाद किया। इसी प्रकार कुस्तला बालिका माध्यमिक विद्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक प्रियंका शर्मा ने बेटियों से संवाद किया। बेटियों को महिलाओं की सुरक्षा, घरेलू हिंसा रोकथाम अधिनियम तथा अन्य व्यावहारिक जानकारियां दी। इसी प्रकार बालिका उमावि खंडार में उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी एवं एसीबीईओ कमलेश तेहरिया, थानाधिकारी खंडार भगवान सहाय ने बेटियों से संवाद किया। चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक के बालिका विद्यालय ईसरदा में उपखंड अधिकारी राजेन्द्र सिंह, सीबीईओ ललिता मीना, प्रधान प्रतिनिधि एवं भामाशाह कमलेश पहाडिया, चौथ का बरवाड़ा पीईओ बृजलाल मीना ने हमारी लाडो नवाचार के तहत स्कूल में पहुंचकर बेटियों को सफलता के टिप्स दिए।

Under our Lado innovation, the officers interacted with the daughters in sawai madhopur

सवाई माधोपुर एवं सूरवाल में सीबीईओ दीपक शुक्ला एवं एसीबीईओ दिनेश गुप्ता ने बेटियों से संवाद के दौरान कहा कि माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरा उतरो, सफल्ता के लिए लक्ष्य बनाकर कडी मेहनत करों। उन्होंने बेटियों को शिक्षा विभाग के संगठनात्मक ढांचे के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बेटियों ने सीबीईओ से सवाल किया प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए क्या करना होगा। इस पर सीबीईओ ने आरपीएससी एवं यूपीएससी की परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा इन परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में बताया। बेटियों को आईसीडीएस उप निदेशक द्वारा महिलाओं एवं बालकों के अधिकारों की रक्षा के लिए गठित आयोग सहित महिला अधिकारिता विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

 

गंगापुर के मॉडल स्कूल, वजीरपुर, इसी प्रकार ब्लॉक बौंली, मलारना डूंगर, गंगापुर, खंडार, बामनवास एवं चौथ का बरवाड़ा में भी बेटियों का आत्म विश्वास बढ़ाने, उनकी झिझक दूर करने तथा योजनाओं एवं कार्यालयों की व्यावहारिक जानकारी देने के लिए हमारी लाडो के तहत अधिकारियों के संवाद कार्यक्रम हुए। हमारी लाडों नवाचार के तहत आज हुए कार्यक्रमों में आयुर्वेद, चिकित्सा, पंचायतराज, पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने बेटियों को सफलता के लिए प्रेरित किया। बेटियों ने नवाचार हमारी लाडो को अच्छी पहल बताते हुए इसे सतत रखने का आग्रह किया।

ईसरदा में भामाशाह ने लिया 11 बालिकाओं को गोद, पढ़ाई का खर्चा वहन करने की घोषणा :-

नवाचार हमारी लाडो में चौथ का बरवाड़ा प्रधान के प्रतिनिधि एवं भामाशाह कमलेश पहाडिया ने भाग लिया। उन्होंने विद्यालय की 11 बालिकाओं को गोद लिया और उनकी पढ़ाई का पूरा खर्चा वहन करने का वादा किया। साथ ही विद्यालय में जरूरी संसाधन विकसित करने में सहयोग का आश्वासन दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !