Saturday , 7 March 2026
Breaking News

‘‘हमारी लाडो’’ नवाचार के तहत स्कूलों में अधिकारियों ने बढ़ाया बेटियों का हौंसला

‘‘हमारी लाडो’’नवाचार से बेटियों को मिल रहा संबल

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना के तहत जिले की बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने, बेटियों की झिझक दूर करने तथा बेटियों को सफलता के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी देने व हौंसला बढ़ाने के लिए शुरू किया गया नवाचार‘‘हमारी लाडो’’ जिले की बेटियों के लिए संबल का कार्य कर रहा ह।

 

 

 

बेटियों में इस नवाचार को लेकर खासा उत्साह है, वहीं अधिकारियों द्वारा स्कूलों में पहुंचकर अभियान के तहत बेटियों का हौंसला बढ़ाने से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। शनिवार को नवाचार के तहत बौंली ब्लॉक के भाडोती एवं मलारना चौड़ में महिला चिकित्सक, बिजली निगम के अभियंता, सरपंच एवं सीबीईओ ने बेटियों की जीवन मे आगे बढ़ने तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत का पाठ पढ़ाया।

 

 

 

 

 

सवाई माधोपुर ब्लॉक के रावल एवं आलनपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। रावल में कुसम शर्मा ने तथा आलनपुर में हरिप्रसाद योगी, चंद्रकांता शर्मा, अनिता राठोड ने बेटियों की सृजनशीलता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। हरिप्रसाद योगी ने सूचना के अधिकार के बारे में जानकारी देकर बेटियों का ज्ञानवर्धन किया।

 

 

 

 

 

इसी प्रकार गंगापुर ब्लॉक के शिवाला एवं बगलाई स्कूल में हमारी लाडो के तहत आयोजित गतिविधि एवं संवाद कार्यक्रम में अतिथियों ने बेटिया को जीवन के अनुभव सुनाये व अनुभवों का लाभ लेने की बात कही। खंडार ब्लॉक के राउमावि छाण एवं लहसोडा में ‘‘हमारी लाडो’’ के तहत अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बालिकाओं से संवाद किया।

 

 

Under the Hamari Laado innovation, the officials in the schools boosted the spirits of the daughters in sawai madhopur

 

 

उन्होंने बालिकाओं को उनके अधिकारों की एवं बालिकाओं को सत्मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। इसी तरह चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक के महापुरा में सीबीईओ ललिता मीना ने बालिकाओं से कहा कि खुली आंखो से सपना देखने एवं उसे पूरा करने के लिए भरपूर मेहनत ही एकमात्र रास्ता है। अधिकारियों ने बेटियों को प्रशासनिक सेवाओं एवं अन्य सेवाओं में जाने के लिए की जाने वाली तैयारी एवं कोर्स के बारे में जानकारी दी।

 

 

 

 

इसी तरह बामनवास, बौंली ब्लॉक के विद्यालयों में आयोजित हमारी लाडो कार्यक्रम में भी बेटियों को अधिकारियों ने टिप्स देकर सफलता के लिए सतत प्रयास करने के लिए प्रेरित किया व बेटियों को कैरियर निर्माण के संबंध में अवसरों की जानकारी दी। ‘‘हमारी लाडो’’ कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में अधिकारियों ने बेटियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने अधिकारियों को हमारी लाडो नवाचार के तहत बेटियों को सतत आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए भी प्रेरित किया हुआ है।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने अभियान के तहत बेटियों के सुझावों को भी ध्यान में रखने एवं क्रियांवित करने के संबंध में भी निर्देश दिए है। कार्यक्रम की सहायक नोडल अधिकारी एवं एडीईओ मंजू जैन के संयोजकत्व में विद्यालयों में हमारी लाडो अभियान के तहत अन्य कई गतिविधियो का आयोजन भी हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !