ग्राम गंडावर में आज कृषि विभाग के तत्वावधान में पीकेवीवाई योजनान्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एलआरपी राजेन्द्र सैनी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में ग्राम गंडावर के योजना में चयनित किसानों ने भाग लिया।

कृषि पर्यवेक्षक रजनीकांत गुप्ता ने किसानों को जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया। कृषि पर्यवेक्षक पार्वती महावर ने किसानों को बीजामृत का घरेलू स्तर पर निर्माण कर खेतों में उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही बीजामृत की उपयोगिता बताई। इस दौरान किसानों को जैविक खेती के संबंधित किताबों का वितरण किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया