Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पीएम कुसुम योजना के तहत जिले को 1500 का लक्ष्य, 595 आवेदकों को स्वीकृति

सवाई माधोपुर: देश में 22 सितंबर से जीएसटी दरों में संशोधन हो गया है। इसका लाभ अब किसानों को भी मिलेगा। पीएम कुसुम योजना के कॉम्पोनेंट-बी के तहत सौर ऊर्जा पंप संयंत्र स्थापित करने वाले किसानों को 7811 रुपए तक की बचत होगी। अनुबंधित कंपनियों द्वारा जीएसटी दरों में संशोधन के बाद नई गाइडलाइन उद्यान विभाग को भिजवा दी है। अब कृषकों द्वारा नए दरों के के अनुसार ही हिस्सा राशि जमा करवानी होगी। उद्यान विभाग के अधिकारियों के अनुसार जीएसटी दर में परिवर्तन के कारण कृषकों को सामान्य श्रेणी के कंट्रोलर होने पर अलग-अलग पंप क्षमता पर 4209 रुपए से 7811 रुपए की बचत होगी।

 

Under the PM Kusum Yojana, the district has a target of 1500 in sawai madhopur

 

 

ऐसे कृषक जिनके पुरानी दरों से कृषक हिस्सा राशि कार्यालय में जमा है और 22 सितंबर 2025 से पूर्व फर्म द्वारा बिल जारी नहीं किया गया है तो उनको संशोधित स्वीकृति जारी कर अधिक जमा कृषक हिस्सा राशि कृषक को वापस लौटा दी जाएगी। जानकारी के अनुसार पीएम कुसुम योजना के कॉम्पोनेंट बी के तहत स्टैंड अलोन सौर ऊर्जा पंप संयंत्र के दिशा-निर्देश पूर्व में जारी हो चुकी है। इस बार जिले में 1500 सोलर पंप का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। अब तक 595 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

 

 

 

 

योजना के तहत 60 प्रतिशत अनुदान देय है। एससी एवं एसटी वर्ग के कृषकों को अनुदान के साथ 45 हजार रुपए अतिरिक्त देय है। उद्यान विभाग के अधिकारियों के अनुसार जीएसटी दरों में संशोधन के बाद कई उपकरणों की लागत कम हो गई है। पहले कंट्रोलर सहित कई उपकरणों पर 12 फीसदी जीएसटी लगती थी। अब इस पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगी। इसी कारण किसानों को अलग-अलग क्षमता के पंप संयंत्रों पर 4209 रुपए से 7811 रुपए की बचत होगी। वर्तमान रुपए में 3, 5, 7.5 व 10 एचपी में एसी/डीसी, सर्फेस/सबमर्सिबल, नॉर्मल कंट्रोलर व यूएसपीसी कंट्रोलर के तहत राज्य सरकार द्वारा 32 फर्म अनुमोदित की गई है। कृषक द्वारा राज किस साथी पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज के साथ ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।

 

 

 

 

उद्यान विभाग की जांच के दौरान आवेदन में कमी होने पर कृषक को पत्रावली ऑनलाइन वापस भेजी जा रही है। पत्रावली में लगाए गए आक्षेप की अधिकतम 30 दिवस पूर्ति कर पुनः अपलोड किया जाना अनिवार्य है। उद्यान विभाग के पास सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए वर्तमान में आवेदनों की संख्या काफी कम है एवं शीघ्र ही स्वीकृति दी जा रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब जीएसटी दरों में कटौती से मिलने वाले लाभ के बारे में भी बताया जा रहा है।

 

जीएसटी में संशोधन से लाभ, किसानों को प्रोत्साहित कर रहे:

उपनिदेशक उद्यान चंद्र प्रकाश बढ़ाया ने बताया कि पीएम कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा पंप संयंत्र स्थापित करने वाले किसानों को 60 प्रतिशत अनुदान देय है। 40 प्रतिशत कृषकों को राशि वहन करनी होगी। जीएसटी दरों में संशोधन से अलग-अलग क्षमता के पंप संयंत्र पर 7811 रुपए तक की बचत होगी। किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

 

आवेदन के साथ कनेक्शन नहीं होने का शपथ पत्र जरूरी:

सौर ऊर्जा पंप संयंत्र स्थापित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन जरूरी है। आवेदन के साथ कृषक का जनाधार कार्ड, नवीनतम जमाबंदी व नक्शा, कृषक द्वारा जल स्त्रोत होने व डीजल चालित संयंत्र से सिंचाई करने तथा विद्युत कनेक्शन नहीं होने एवं पूर्व में सौर ऊर्जा संयंत्र पर अनुदान नहीं लेने का स्वघोषित शपथ पत्र देना जरूरी है। साथ ही अनुमोदित फर्मों में से किसी एक फर्म का चयन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले कृषक के पास न्यूनतम 0.40 हेक्टेयर का भू-स्वामित्य होना आवश्यक है। जिन कृषकों के पास विद्युत कनेक्शन है या सौर ऊर्जा पंप संयंत्र परियोजना अंतर्गत अनुदान प्राप्त कर लिया है ऐसे कृषक इस योजना अंतर्गत पात्र नहीं होंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तकनीकी सर्वे के आधार पर पंप क्षमता व प्रकार का निर्धारण किया जाएगा। तकनीकी सर्वे अनुसार कृषक द्वारा आवेदित पंप क्षमता में बदलाव किया जा सकेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !