ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रशासन की लापरवाही के चलते जगह-जगह गंदगी के ढेरो के साथ नालियां जाम होने से गन्दा पानी सड़को पर बह रहा है। जिसके चलते आमजन परेशान है।
दिनेश निराला और सीता देवी ने बताया कि बडे तालाब रामकुई पर जाने वाले रास्ते मे नालियों की कमीे के चलते घरों के बाहर बदबुदार गन्दा पानी जाम है। जिसके कारण मोहल्लेवासियों को नरकीय जीवन जीने के साथ गन्दे पानी मे होकर गुजरना पड़ रहा है।

जिससे मोहल्लेवासियों को कोरोना संक्रमण का ड़र सताने के साथ ही बदबुदार गन्दगी से अन्य बीमारिया होने का ड़र सताने लगा है। जिसकी शिकायत सरपंच को कई बार की जा चुकी है। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत मे ढेड़ दर्जन सफाई कर्मचारी लगा रखे है लेकिन आज तक उनके मोहल्ले में सफाई नहीं हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया