Thursday , 22 October 2026
Breaking News

केंद्रीय उद्योग मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की भाजपाईयों से चर्चा

भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर की बैठक जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित की अध्यक्षता में आज शनिवार को रणथंभौर रोड़ स्थित होटल मे संपन्न हुई। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रवासी चुनाव प्रभारी भारत सरकार के केंद्रीय उद्योग मंत्री फरीदाबाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र गोठवाल, दौसा सांसद जसकौर मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ।

 

बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय उद्योग मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पार्टी चुनावी मोड़ में है आने वाले दो माह के भीतर राजस्थान में विधानसभा चुनाव है, उसकी योजना को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को वोटर की सूची तैयार करनी है, केंद्र की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रचारित करना है, महिला अत्याचार, पेपर लीक प्रकरण जैसे गंभीर मुद्दों पर आमजन को जाग्रत करना है, मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों की सूची बनाकर उनसे संपर्क करना है साथ ही आगमी दिनों में महिला, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सम्मेलन प्रत्येक विधानसभा स्तर पर आयोजित करने है जिससे पार्टी की गतिविधियां निरंतर चलती रहे और आमजन पार्टी से जुड़ा रहे।

 

Union Industry Minister Krishnapal Gurjar discussed with BJP members

 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र गोठवाल ने बूथ, शक्ति केंद्र और पन्ना प्रमुख के कार्यों को गति के साथ करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने सभी का आभार जताते हुए आगामी पार्टी की योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि हम सभी को निरंतर सक्रिय रहकर जिले मे कमल खिलाने की तैयारी पुरजोर तरीके से करनी है। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, भरतलाल मथुरिया, जिला महामंत्री हरिओम गर्ग, उदय सिंह गुर्जर, एडवोकेट चंपालाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह मीणा, बलवीर सिंह राजावत, हनुमत दीक्षित, महेंद्र दीक्षित, मानवेंद्र सिंह, मेघराज मीणा, विजय गुर्जर, सतनारायण धाकड़, मीरा सैनी, जिला मंत्री भवानी मीणा, बुद्धि प्रकाश शर्मा, दीनदयाल मथुरिया, हरिप्रसाद गुप्ता, हरफूल मरमट, अलका शर्मा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय मीणा, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष नागेश लोढ़ी, विधानसभा प्रभारी और संयोजक, विधानसभा विस्तारक सौरभ वर्मा, लाखन मीना, नीरज शर्मा, मोतीलाल मीना और विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !