24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया। इसी दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई थी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी एवं उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में यूएन डे के अवसर पर तिरंगे के साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ का झंडा भी फहराया।

इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट के कार्मिकों को राष्ट्र संघ की भूमिका, उपयोगिता के सम्बंध में बताया। कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना, संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़े सदस्य देशों के संबंध में जानकारी दी गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया