सवाई माधोपुर: मानवाधिकार संगठन यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल भारत सवाई माधोपुर ने पक्षी मित्र अभियान को गति प्रदान करते हुए रणथंभौर रोड़ सवाई माधोपुर में परिंडे बांधे गए। परिंडोन में नियमित रूप से पानी भरने के लिए संगठन के कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई। संगठन की ओर से पक्षी मित्र अभियान की शुरुआत हर वर्ष गर्मी के मौसम में पक्षियों को शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु की जाती है।
पक्षी प्रकृति का संगीत है जो हमें सुकून और आनंद से भर देते हैं। पक्षी हमारे मित्र बनकर हमारे जीवन में स्वतंत्रता समानता बंधुता का संदेश देते हुए निरंतर ऊंचाइयों की ओर बढ़ते रहने का संदेश देते हैं। संगठन के जिला अध्यक्ष कैलाश सिसोदिया ने कहा कि हम सबका कर्तव्य हैं की इन प्रकृति के पक्षियों को संरक्षण प्रदान कर प्रकृति को संतुलित रखने के लिए इनकी सुरक्षा संरक्षण एवं संवर्धन करने में अपना योगदान दें।
उन्होंने अपील की है कि इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की आवाज बन कर अपने अपने घरों की छत पर छायादार जगह पर पानी की व्यवस्था करें। जिससे हम प्रकृति के संगीत का आनंद लेते रहें। इस अवसर पर राय सिंह बौद्ध, विनोद कुमार, बाबूलाल, राम सहाय बैरवा, राम महेश, संदीप कुमार और अन्य साथी सहयोगी रहे। जिला अध्यक्ष ने सभी का हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
