नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया का स्टेट क्वालिटी सर्टिफिकेशन में चयन किया गया है। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया का वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्टेट टीम असेसमेंट किया गया।
असेसमेंट टीम में डॉ. प्रदीप सिनसिनवार स्टेट कंसल्टेंट निपि, प्रीति शर्मा स्टेट कंसल्टेंट एनयूएचएम असेसमेंट में चिकित्सा संस्थान द्वारा 75.9 प्रतिशत अंक स्कोर किए गए हैं। असेसमेंट के स्टैंडर्ड के अनुरूप सेवाएं व गुणवत्ता में उत्कृष्ट होने के कारण संस्थान को यह सर्टिफिकेट दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि यूपीएचसी बजरिया द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स के अनुरूप संस्थान में बहुत ही व्यवस्थित और सुचारू तरीके से गुणवत्ता को बनाकर रखा हुआ है। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स के अंतर्गत संस्थान का चयन होना बहुत बड़ी है।
इसके लिए चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. अश्विनी शर्मा, यूपीएम विनोद शर्मा व समस्त स्टाफ बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि भविष्य में भी संस्थान इसी प्रकार अपनी उत्कृष्टता को बनाए रखेगा और जिले के अन्य संस्थान भी इससे प्रेरणा लेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया