शहीद कैप्टन रिपुदम सिंह राजकीय पीजी महाविद्यालय सवाई माधोपुर के उर्दू विभाग में उर्दू के मशहूर शायर सर मोहम्मद इकबाल की जयंती को उर्दू दिवस के रूप में मनाया गया। उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद जैदी ने बताया कि उर्दू अदब के मशहूर शायर, शायर ए मशरिक अल्लामा इकबाल का जन्म 9 नवम्बर 1877 सियालकोट में हुआ। इकबाल के योमे विलादत 9 नवम्बर को दुनिया भर में “उर्दू डे” के रुप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने विद्यार्थियों को उर्फ जबान की खिदमात और उर्दू अदब की तालीम के फायदों से अवगत कराया साथ ही विद्यार्थियों को इस तरह के सेमिनार में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने को कहा। हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. एसपी नापित ने कहा कि उर्दू खालिस हिंदुस्तानी जबान है यही पैदा हुई यही पली बढ़ी और हिंदुस्तान को गर्व है कि उसने पूरी दुनिया को ऐसी मीठी जबान दी।

विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. मो. शाकिर ने इकबाल की जिन्दगी पर रोशनी ड़ालते हुए उर्दू अदब में उनकी खिदमात से विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ. मुसव्विर अहमद ने इकबाल की कोमी और वतनी नज़्मों पर रोशनी डाली। उर्दू विभाग के छात्र -छात्राओं ने इकबाल का तराना “सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा” एवं बहुत सी कोमी नज़्में पढ़कर इकबाल को खिराज के अकीदत पेश की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न संकाय सदस्य उपस्थित रहे। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद जैदी ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुए भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती “योमे तालीम” 11 नवम्बर के मौके पर उर्दू विभाग द्वारा आयोजित सेमिनार हेतु आमंत्रित किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया