जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण की सेवाएं प्रदान की गई। इस दौरान एएनएम, एलएचवी आशा सहयोगिनी और नर्सिंग स्टाफ ने सत्रों में अपनी सेवाएं दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि चिकित्सा केन्द्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आज गुरुवार को एमसीएचएन डे पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए गए।
साथ ही टीकाकरण सत्रों की जिला एवं ब्लॉक स्तर से प्रभावी मॉनिटरिंग की गई। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमे गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच के साथ बच्चों को टीकाकृत किया गया। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था, टीकाकरण, पोषण, संतुलित आहार, बच्चों का वजन लिया गया।

समय-समय पर एएनसी चेकअप करवाने संबंधी जानकारी दी गई। आगामी समय में भी नियमित रूप से मोडिफाईड प्लान के अनुसार जिले के अन्य क्षेत्रों में भी टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। खंड स्तरीय अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों द्वारा निरीक्षण कर ओडीके एप पर इंद्राज भी किया गया। साथ ही व्यवस्थाएं जांची गई व अधिकारियों द्वारा रिकॉर्ड संधारण की जांच भी की गई।
सत्रों में जिन स्थानों पर कमियां पाई गई उनमें सुधार के निर्देश दिए गए। वहीं सभी वैक्सीनेटर्स को प्लान के अनुसार समय पर सम्पूर्ण टीकाकरण करने हेतु पाबन्द किया गया एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पर साफ-सफाई एवं कोरोना माहमारी को देखते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने एवं पूरक पोषाहार एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां दी गई। आशाओं द्वारा की जाने वाली एचबीएनसी विजिट, ड्यू लिस्ट एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों के रजिस्टरों की जांच कर रिकॉर्ड संधारण करने हेतु निर्देश प्रदान किये गए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया