गुरूवार को जिले में मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। जिले में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि इस दौरान मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण गाईड लाईन का पालन किया गया। निदेशालय से प्राप्त दिशा- निर्देशों के अनुसार जिले में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण की सेवाएं प्रदान की गई। इस दौरान एएनएम, एलएचवी आशा सहयोगिनी और नर्सिंग स्टाफ ने सेवाएं दी।

आयोजित किए गए सत्रों का जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कमलेश मीना, टीकाकरण निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह सहित जिला व खंड स्तरीय अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर ओडीके एप पर इंद्राज भी किया गया साथ ही व्यवस्थाऐं जांची गई व अधिकारियों द्वारा रिकाॅर्ड संधारण की जांच भी की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया