Saturday , 7 March 2026
Breaking News

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ शुभारंभ

सवाई माधोपुर: गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” का भव्य जिला स्तरीय शुभारंभ सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय पर जीनापुर के हनुमान मंदिर परिसर में हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रमुख सुदामा मीना, खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल एवं पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर उपस्थित रहे।

 

Vande Ganga water conservation public campaign launched in sawai madhopur

 

प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पीपल पूजन, सरोवर महाआरती, जल पूजन तथा कलश पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने जीनापुर में सीतारामजी के मंदिर से हनुमान मंदिर तक स्थानीय महिलाओं द्वारा आयोजित “वंदे गंगा कलश यात्रा” को रवाना किया। प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंदिर पार्क में पौधारोपण कर “पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ” का संदेश भी दिया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में जल एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं प्रदूषण मुक्त शहर के लिए संदेश दिए गए।

 

 

 

 

जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरगामी सोच के तहत गंगा दशमी के शुभ अवसर पर “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” प्रारंभ हुआ है। यह अभियान न केवल गिरते जल स्तर को रोकने में मददगार होगा, बल्कि गांवों में पेयजल और सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

 

मंत्री ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत संकल्प है। उन्होंने जल के विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संग्रहण को प्रोत्साहन, पारंपरिक जल स्त्रोतों के पुनर्जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण को जीवन शैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पिछले वर्ष शुरू किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अत्यंत सफल रहा, जिसके तहत राज्य भर में 7 करोड़ पौधे लगाए गए।

 

 

 

 

इस वर्ष हरियालो राजस्थान के संकल्प को और अधिक विस्तारित करते हुए 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर जिला कलक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया, एसडीएम अनूप सिंह, उप वन संरक्षक रामानंद भाकर, सुनील कुमार, विकास अधिकारी जगदीश मीना, खण्डार प्रधान नरेन्द्र चौधरी, पूर्व उप सभापति राजेश गोयल, पूर्व यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !