Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित 

जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा सवाई माधोपुर का 261वां स्थापना दिवस 19 एवं 20 जनवरी, 2024 को सवाई माधोपुर उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। पर्यटन स्वागत केन्द्र के सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय पर 19 एवं 20 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को प्रातः 9 बजे रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में महा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसी दिन प्रातः 11 बजे नगर परिषद परिसर सवाई माधोपुर में महाराजा सवाई माधोपुर प्रथम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा तथा 19 जनवरी, 2024 को ही दोपहर 1 बजे काला-गौरा भैरू जी से मैन मार्केट दण्डवीर बालाजी होते हुए राजबाग ग्राउण्ड तक शोभायात्रा एवं विभिन्न बैण्ड प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दिन सांय 4 बजे राजबाग मैदान में रंगीलो राजस्थान (सांस्कृतिक कार्यक्रम) का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 20 जनवरी, 2024 को प्रातः 9 बजे दशहरा मैदान से सर्किट हाउस होते हुए आलनपुर चौराहा से दशहरा मैदान तक सवाई माधोपुर मैराथन का आयोजन होगा।

 

Various programmes will be organized on Sawai Madhopur Foundation Day

 

वहीं प्रातः 10 बजे रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान में फुटबॉल मैत्री मैच का आयोजन किया जाएगा। वहीं सांय 4 बजे दशहरा मैदान में ही सवाई माधोपुर टेलेन्ट हन्ट सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी ने बताया कि सवाई माधोपुर स्थापना दिवस पर 20 जनवरी, 2024 को प्रातः 9 बजे दशहरा मैदान से पी.जी. कॉलेज, सर्किट हाउस, अहिंसा सर्किल, कृषि उपज मंडी, रणथम्भौर सर्किल होते हुए दशहरा मैदान सवाई माधेपुर तक आयोजित होने वाली रन फॉर सवाई माधोपुर दौड़ में भाग लेने के इच्छुक युवा https://forms.gle/7utYmp8RaK9X9oD69 लिंक एवं क्यूआर कोड के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रन फॉर सवाई माधोपुर दौड़ में 21 वर्ष से कम एवं 21 वर्ष से अधिक आयु के महिला व पुरूषों की अलग-अलग टीम बनाई जाएगी। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !