Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

वर्तमान राज्य सरकार गठन के 3 साल पूर्ण होने पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

वर्तमान राज्य सरकार की 3 साल की अवधि में जिले में विकास के महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। व्यक्तिगत लाभ की विभिन्न योजनाओं में सभी पात्रों को लाभान्वित करने का पूरा प्रयास किया गया है। नागरिक केन्द्रित प्रशासन ने दूर ढाणी में रह रहे व्यक्ति को भी जिला मुख्यालय पर रह रहे व्यक्ति के समान सरकारी सुविधा उपलब्ध करवाने का अभिनव कार्य किया है।

 

 

 

 

इन उपलब्धियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिये ताकि पूर्ण प्रयास के बावजूद जानकारी के अभाव में किसी भी योजना में 1 भी पात्र अभी तक आवेदन करने से वंचित है तो उसे योजना की जानकारी मिले, वह राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप इस योजना का लाभ उठाये। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिये।

 

 

 

उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार गठन के 3 साल पूर्ण होने पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव सूचना केन्द्र में 2 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ करेंगे। इसी दिन प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास दर्शन पुस्तिका का विमोचन कर पत्रकार वार्ता में सवाई माधोपुर जिले समेत सम्पूर्ण राज्य में गत 3 साल में हुये अभूतपूर्व विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी देंगे।

 

 

 

 

जिला दर्शन पुस्तिका में जिले में गत 3 साल में हुये विकास और लोक कल्याण को दर्शाया गया है। कलेक्टर ने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले में सात थीम के आधार पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पहले दिन कृषक उत्थान थीम पर एक्सीलेंस सेंटर फॉर फ्लॉरीकल्चर में किसान गोष्ठी व लाइव डेमो तथा रासायनिक खादों के विवेकपूर्ण प्रयोग के सम्बंध में जागरूकता कार्यक्रम होगा, इसमें फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की प्रक्रिया, राज्य सरकार द्वारा अनुदान तथा जिले की फूड प्रोसेसिंग यूनिट व स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद प्रदर्शित किये जायेगे।

 

 

 

 

इसके साथ ही उद्यान विभाग फल फूल प्रदर्शनी लगायेगा। दूसरे दिन चिकित्सा विभाग चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के सम्बंध में जानकारी देने व मौके पर ही रजिस्ट्रेशन के लिये जिला मुख्यालय व गंगापुर सिटी में कैम्प लगायेगा। कैम्प में ई-मित्र भी रहेंगे जिससे मौके पर ही रजिस्ट्रेशन हो सके।

 

Various programs will be organized on the completion of 3 years of the formation of the present state government in sawai madhopur

 

 

इसके बाद महिला सशक्तिकरण थीम पर महिला अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कॉलेज शिक्षा आदि विभाग के अधिकारी जिला मुख्यालय स्थित एक कॉलेज या पॉलीटेक्निक कॉलेज में बालिका विद्यार्थियों को स्वच्छता तथा उड़ान योजना के सम्बंध में जानकारी देंगे।

 

 

ब्लॉक स्तर पर महिलाओं की गोष्ठी आयोजित कर इंदिरा महिला शक्ति निधि योजना की जानकारी देकर इसमें आवेदन की प्रक्रिया तथा जिले में इस योजना में प्राप्त प्रगति से अगवत करवाया जायेगा। जिले का नवाचार‘‘हमारी लाडो’’ अभी तक स्कूली बालिकाओं तक सीमित था। अब इसका विस्तार कर इस दिन इससे कॉलेज की बालिका विद्यार्थियों को जोड़ा जायेगा, उन्हें कॅरियर सम्बंधी परामर्श दिया जायेगा, कुछ गर्ल्स स्टूडेंट को रणथम्भौर नेशनल पार्क की सफारी करवायी जायेगी।

 

 

 

इसके अगले दिन सार्वजनिक निर्माण विभाग एक दिवसीय अभियान में जिले में स्थित गारंटी पीरियड वाली सड़कों का सर्वे कर गुणवत्ता की जांच करवायेगा। इसके बाद युवाओं का साथ थीम पर जिला रोजगार कार्यालय में जिला रोजगार अधिकारी, राजीविका ,आरएसएलडीसी, लीड बैंक द्वारा स्वरोजगार के लिये प्रशिक्षण, लोन, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लिये विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं द्वारा भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी जाकर मौके पर आवेदन पत्र तैयार करवाया जायेंगे।

 

 

 

इसके अगले दिन बच्चों को विभिन्न पुलिस थानों के स्वागत कक्ष का दौरा करवा कर बालकों के अधिकार, पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड हैल्प लाइन की जानकारी दी जायेगी। जल जीवन मिशन, पेयजल योजनाएं थीम के अन्तर्गत जल जीवन मिशन के लिए गठित वीडब्ल्यूएससी के सदस्यों की ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित कर उन्हें इस मिशन में अब तक हुई प्रगति से अवगत करवाया जायेगा। उनके अधिकार, कर्तव्य की जानकारी देकर मिशन में सहभागिता, जन सहयोग प्राप्त करने के लिए जागरूक किया जायेगा।

 

 

 

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि आयुर्वेद और वन विभाग ‘‘घर-घर औषधि’’ योजना की थीम पर प्रदर्शनी आयोजित करेगा जिसमें वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति, रोग निरोधक क्षमता बढाने में रसोई में रखी वस्तुओं के विवेकपूर्ण प्रयोग को दर्शाया जायेगा। बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, यूआईटी सचिव सुरेन्द्र मीना, डीएफओ जयराम पांडे समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !